Translate

Thursday, 12 May 2022

परीक्षा में अच्छे मार्क्स कैसे लाएं टॉपर कैसे बनें ?

परीक्षा में अच्छे मार्क्स कैसे लाएं टॉपर कैसे बनें ?



अच्छे मार्क्स कैसे लाएं
परीक्षा में टॉपर कैसे बनें ?

आज हम जानेंगे हम परीक्षा में अपने मार्क्स को कैसे बढ़ा सकते हैं आप एग्जाम में अपने अच्छे मार्क्स तो लाना ही चाहते हैं कि हमें अच्छे मार्क्स लाने पर बहुत सारी खुशी मिलती हैं साथ ही हमें शाबाशी हम भी मिलते हैं हम उस समय चर्चा में आ जाते हैं इससे हमारी वैल्यू कुछ अलग ही हो जाती है बोर्ड परीक्षाओं में ऐसा होने पर तो हमारे लिए और खुशी की बात हो जाती है कि हमें Government द्वारा भी कई फायदे दिए जाते हैं हम popular भी हो जाते हैं तो इसीलिए हर कोई टॉपर बनने के लिए जरूर सोचता है और एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने की कोशिश करता है।
आपकी हर वक्त प्रशंशा की जाती है।
   
अच्छे मार्क्स लाने के लिए अलग से कुछ नहीं करना होता है बस आपको याद करना है कि जो भी आप जब से आपकी न्यू क्लास सत्र प्रारंभ हुआ है तब से जो भी आपको स्कूल में पढ़ाया जाए या जो आप के सिलेबस में निर्धारित हो उतनी पढ़ाई आप को नियमित रूप से करते रहना और आप जो भी पढ़ रहे हैं वह साथ में आपको तैयार करते रहना है उसे याद करते रहना है कई बार हम बहुत आराम से पूरे टाइम में केवल स्कूल जाकर, खेलकूद कर इधर-उधर से कुछ भी करके अपनी पढ़ाई का पूरा टाइम निकाल देते हैं और जब हमारे एग्जाम जाते हैं तब हम पढ़ना शुरू करते हैं ऐसा करने से हमारे ऊपर काफी सारे सब्जेक्ट बोझे जैसे हो जाते हैं क्योंकि हम एक निश्चित कम समय में वह सब कुछ याद नहीं कर सकते जितना हम चाहते हैं हमारा सिलेबस इतना छोटा भी नहीं होता है हमारे सिलेबस में जब आप एक-एक सब्जेक्ट फिर उनके एक-एक लेशंस और एक-एक क्वेश्चंस आंसर्स अच्छे से पढ़ते हैं तब जा कर उसमें कुछ भाग आपको याद होता है इसलिए हमें कुछ भी लंबित नहीं रखना चाहिए और पढ़़ाई के साथ-साथ सब कुछ याद करते रहना चाहिए ।
अच्छे मार्क्स कैसे लाएं
पढ़ने के साथ याद जरूर करें।

चाहे थोड़ा-थोड़ा ही करके लेकिन याद जरूर करें लिखने की प्रेक्टिस भी करते रहना है अगर हमें थोड़ा बहुत हर एक लेशन के बारे में जानकारी होगी तो हमें एग्जाम के समय बोर नहीं होना पड़ेगा हमें आसानी से कोई भी क्वेश्चन याद हो जाएगा जिससे हमें अच्छे मार्क्स लाने में आसानी होगी।
    अब आपको कुछ टिप्स देना चाहेंगे जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है-

1.
अच्छी हैंडराइटिंग बनाएं।
अच्छी भी आप 100% मार्क्स नहीं ला सकते अगर आपने ऊपर दी गई सभी चीजें फालों की हैं तब भी आपको अपने मार्क्स इंप्रूव करने में कठिनाइयां हो सकती हैं जब तक आपकी लिखावट अच्छी ना हो आपको लिखने के तरीके ना मालूम हो एग्जाम में जैसा आप सामान्य रूप से लिखते हैं उसे कुछ अच्छा लिखने की कोशिश करें एग्जाम में आपकी कॉपी में लिखावट साफ-सुथरी होनी चाहिए अक्षर, शब्द, वाक्य ऐसे लिखे होने चाहिए ताकि परीक्षक को उसे पढ़ने में कोई परेशानी न हो वह उसे आसानी से समझ सके अगर ऐसा होता है तो वह आपको आसानी से अच्छे मार्क्स ही देगा क्योंकि आपके एक भी नंबर राइटिंग के लिए नहीं कटेंगे।
लिखावट कैसे सुधारें ?
2.

अच्छे मार्क्स कैसे लाएं
ध्यान कॉपी पर ही रखें।
रखें में आपको पूरा ध्यान अपनी कॉपी पर रखना है और आपने जो तैयारी की है और जिस विषय की परीक्षा है केवल उसी विषय पर रखना है आपको लिखते समय ज्यादा इधर-उधर किसी उत्तर को घुमाना नहीं है जो उत्तर आपको सही तरीके से आते हैं उस पर ध्यान देकर उन्हीं से शुरुआत करनी है ताकि आप उन में पूरे मार्क्स प्राप्त कर सकें लेकिन आपको यह भी ध्यान रखना है कि यदि आप प्रश्न के क्रम को इधर-उधर करते हैं तो सही प्रश्न संख्या और उत्तर संख्या डालते रहें जिससे कॉपी चेक करने वाले टीचर को बहुत परेशानी न हो और वह आपके उत्तर को आसानी से देखकर मार्किंग कर सके तो आपको प्रश्नों को क्रम में ही लिखना चाहिए मतलब जो प्रश्न जहां है उसका उत्तर वहीं लिखे।
 जैसे- आपको एक नंबर क्वेश्चन आता है और दूसरा नहीं आता तो आपको पहला करना है और उसके बाद अगर तीसरा आता है तो वह करना है लेकिन अगर दूसरा आप किसी तरह से कर सकते हैं तो पहले के बाद दूसरा ही करने की कोशिश करें जिससे आपका क्रम नहीं बिगड़ेगा और क्रम ठीक रहने पर आपकी पहचान हो जाती है और कॉपी चेक करने वाले को ऐसा लगता है कि आपने ठीक तरह से पढ़ा है और उसके लिए भी कॉपी चेक करने में आसानी होती है अगर आपके किसी प्रश्न - उत्तर का क्रम गलत हो गया है तो वह उसे भी आसानी से समझ जाता है ।
3. लिखते समय आपको एक बात और ध्यान में रखनी है कि आप की हेडिंग सही तरीके से लिखी होनी चाहिए हेडिंग का कलर चेंज होना चाहिए बाकी जो कुछ आपने लिखा उससे अलग, आप ब्लैक-ब्लू पेन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हेडिंग ब्लैक पेन या ब्लैक मार्कर से ही लिखी होनी चाहिए आपकी sub-heading भी ब्लैक पेन से ही होनी चाहिए और महत्त्वपूर्ण शब्द रेखांकित होने चाहिए ऐसा करने से आपके उत्तर पहले से ही कॉपी चेक करने वाले को अच्छे दिखेंगे और आपने क्या लिखा है वह आसानी से समझ जाएगा और आपको फुल मार्क्स मिल जाएंगे।
4.
अच्छे मार्क्स कैसे लाएं
दोस्तों के साथ पढ़े।
कई छात्रों के साथ ऐसा होता है कि आपका घर पर पढ़ने का मन नहीं करता है अगर आपको लगता है कि आपकी पढ़ाई घर पर ठीक प्रकार से नहीं हो रही है या घर पर आपको टाइम नहीं मिल पा रहा है तो आप कोचिंग स्टार्ट कर दीजिए कोचिंग में आपको एक निश्चित टाइम तक पढ़ना ही पड़ता है वहां पर और छात्र होते हैं जिससे आपको पढ़ाई करने के लिए अच्छा माहौल भी मिल जाता है कोचिंग में अगर आप फीस भी दे रहें होते हैं तो आपके लिए और भी अच्छा रहता है क्योंकि आप कहीं न कहीं जरूर सोचते हैं कि यार फालतू में पैसे भी बर्बाद होंगे मुझे पढ़ने जरूर जाना चाहिए और अगर अभिभावक फीस जमा रहे हैं तो वह भी कोचिंग जाने के लिए आपको जरूर कहेंगे और आप की पढ़ाई ठीक से चलती रहेगी।
5.अगर आपको कोचिंग करने का टाइम नहीं मिल पा रहा है या किसी वजह से आप कोचिंग नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर आपको टाइम टेबल बनाकर जरूर पढ़ना पड़ेगा।
आप कोचिंग कर रहे हैं या नहीं कर रहे हैं लेकिन टाइम टेबल आपके लिए बहुत जरूरी है टाइम टेबल में आपके पढ़ने के लिए एक टाइम फिक्स होना चाहिए जो समय आपके टाइम टेबल में आपके पढ़ने के लिए निर्धारित है उस समय आप को पढ़ना ही है टाइम टेबल में पढ़ने, खेलने, व्यायाम करने जैसी सभी चीजें आपके दैनिक जीवन में जरूरी हैं, उनको रखना चाहिए। खेलने से, बाहर थोड़ी देर घूमने से आपका दिमाग फ्रेश रहता है अगर आप पढ़ाई करते समय बोरिंग महसूस कर रहे हो तो आप थोड़ी देर टहल सकते हो, खेल सकते हो 
इस तरह से टाइम टेबल बनाकर आप अपनी पढ़ाई को नियमित बनाए रख सकते हो।
अच्छे मार्क्स कैसे लाएं
इन सभी बातों को फॉलो करके आप अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

आप एक तरह से यह समझ लीजिए कि अच्छी एजुकेशन ही अधिकतम मार्क और टॉप रैंक लाने के लिए जरूरी है और उसके साथ पढ़ाई के लिए हमारा हार्ड वर्क होना उतना ही जरूरी है।
आप इन सभी बातों को ध्यान में रखकर अपने अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं और टॉपर बन सकते हैं
"जिंदगी में सब कुछ करना आसान होता है बस आपके अंदर कुछ भी करने के लिए जज्बात होने चाहिए।"
Contact us
Contact us

 

Contact Us

If you have any query regrading Site, Advertisement and any other issue, please feel free to contact at chanakyaeducationcentre3@gmail.com

Blog-

No comments:

Post a Comment

HOW TO BECOME BILLIONIARE

  HOW TO BECOME BILLIONAIRE First, we should know who billionaire is? We think billionaire means who has a lot of money in his home or...